Haryana: अंबाला में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 महिला शिक्षक घायल

भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह 8 बजे गलत दिशा में आए मिट्टी के डंपर के आगे आने पर स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में द स्कॉलर स्कूल की 9 महिला शिक्षक घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। एक महिला शिक्षक मिनाक्षी के सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण टांके भी आए है। जबकि टंगड़ियां गांव निवासी गुरजिंद्र (40), दुर्गा नगर निवासी रीना (40), सोनिया कॉलोनी निवासी कनिका (36), जवार नगर निवासी मनदीप कौर(36), लोह सिम्बली निवासी ममता(32), बलदेव नगर निवासी रितु (42), विष्णु विहार निवासी रोमी (35), जगाधरी गेट निवासी रजनी (38), कमला विहार निवासी नीलम (52) को हल्की चोटें आई है। द स्कॉलर स्कूल के मालिक गुरतेज ने बताया कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हैं। शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए एक ट्रिप प्लान किया गया था। सभी शिक्षकों को सुबह स्कूल परिसर में इकट्ठा होना था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रवाना होना था। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

#CityStates #Ambala #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 07:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: अंबाला में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 महिला शिक्षक घायल #CityStates #Ambala #Haryana #VaranasiLiveNews