गड़बड़झाला: 44 से 54 वर्ष आयु वाले 45 लोगों ने डकार ली वृद्धावस्था पेंशन, विभाग कर रहा जांच
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल में विकास खंड छौहारा की तांगणू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़झाले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के 45 लोग 60 वर्ष की अनिवार्य आयु सीमा से पहले ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। तांगणू गांव के 20 और जांगलिख के 25 लोग इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। इनकी उम्र 44 से 54 साल बताई जा रही है। इनमें से कई अधेड़ उम्र के लोग 2018-19 से वृद्धावस्था पेंशन का अनुचित लाभ ले रहे हैं, जबकि कुछ को 2021 के बाद जोड़ा गया।
#CityStates #Shimla #RampurBushahar #OldagePensionScam #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 22:40 IST
गड़बड़झाला: 44 से 54 वर्ष आयु वाले 45 लोगों ने डकार ली वृद्धावस्था पेंशन, विभाग कर रहा जांच #CityStates #Shimla #RampurBushahar #OldagePensionScam #HimachalNews #VaranasiLiveNews
