Haldwani: बेल में सागौन के हरे पेड़ों पर चला दी आरी, सूचना पर पहुंची टीम ने जब्त की लकड़ी; मामले की जांच शुरू
भीमताल ब्लाॅक की बेल ग्रामसभा में वन पंचायत के जंगल से तस्करों ने सागौन से 35-40 हरे पेड़ अवैध रूप से काट दिए हैं। मनोरा रेंज में अवैध रूप से पेड़ों के कटान की सूचना से वन विभाग में अफरातफरी मची है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काटे गए पेड़ों की कुछ लकड़ी बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के मुताबिक वन पंचायत की भूमि पर कुछ साल पहले सिविल सोयम की ओर से सागौन का पौधारोपण किया गया था। जैसे ही सागौन के पेड़ बड़े होने लगे तो तस्करों की निगाहें उन पर पड़ गईं। रातों-रात कुछ लोगों ने अवैध रूप से 35-40 हरे पेड़ों पर आरी चला दी। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों को सागौन के हरे पेड़ काटने की सूचना मिली। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर अवैध रूप से काटी गई कुछ लकड़ी बरामद हुई है। विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:47 IST
Haldwani: बेल में सागौन के हरे पेड़ों पर चला दी आरी, सूचना पर पहुंची टीम ने जब्त की लकड़ी; मामले की जांच शुरू #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #VaranasiLiveNews
