नशा मुक्ति अभियान में सहयोग दें सरपंच : बीडीपीओ
व्यासपुर। बीडीपीओ कार्यालय में उपमंडल के सरपंचों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीपीओ श्यामलाल और नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार ने 26 जुलाई को होने वाले नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जागरूकता दौड़ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सरपंचों से आगे आने का आह्वान किया। जिले में नशे के खिलाफ इस जागरूकता अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी इस दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में मानसून को देखते हुए सरपंचों को विशेष सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए। बीडीपीओ ने कहा कि बारिश के दौरान नदियों, नहरों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। बैठक में ग्राम सचिव विजयंत, व्यासपुर की सरपंच सहित विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे। संवाद-----------
#SarpanchsShouldSupportTheDe-addictionCampaign:BDPO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:40 IST
नशा मुक्ति अभियान में सहयोग दें सरपंच : बीडीपीओ #SarpanchsShouldSupportTheDe-addictionCampaign:BDPO #VaranasiLiveNews
