Varanasi: संस्कृत विवि में 63 साल पुराने छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 साल पुराने पंडित शिवकुमार शास्त्री छात्रावास का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया और काम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आम का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से 6.7658 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त के रूप में 3.3829 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) के माध्यम से शासन की सभी वित्तीय, तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी शर्तों का पालन करते हुए कराया जाएगा। इस छात्रावास का शिलान्यास अगस्त 1963 में श्रावण शुक्ल पक्ष की बीसवीं तिथि को विवि के तत्कालीन उपकुलपति सुरेंद्र नारायण मणि त्रिपाठी ने किया था। यहां 132 आवासीय कक्ष, एक सभागार, कार्यालय भी है। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. राजनाथ, प्रो. दिनेश, प्रो. अमित रहे।

#CityStates #Varanasi #SampurnanandSanskritVishwavidyalayaVaranasi #VaranasiNews #SanskritUniversityVaranasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi: संस्कृत विवि में 63 साल पुराने छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन #CityStates #Varanasi #SampurnanandSanskritVishwavidyalayaVaranasi #VaranasiNews #SanskritUniversityVaranasi #VaranasiLiveNews