Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रही संजना

कैथल। जिले की मुक्केबाज संजना मुक्केबाजी में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उनका पंच बॉक्सिंग रिंग में दुश्मनों को धूल चटा रहा है। 19 वर्षीय संजना इस समय गुरुनानक देव विश्वविद्यालय से बीपीईएस की पढ़ाई कर रही हैं और आरकेएसडी कॉलेज के मैदान पर रोजाना सुबह ढाई घंटे और शाम को ढाई घंटे कठिन अभ्यास करती हैं। उनका मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगातार मेहनत ही खिलाड़ी को मुकाम तक पहुंचाती है।संजना के पिता कर्नैल सिंह सरकारी शिक्षक हैं और माता भी सरकारी अध्यापिका हैं। एक शिक्षित परिवार से आने वाली संजना को बचपन से ही अनुशासन और मेहनत का संस्कार मिला। संजना का कहना है कि उन्हें खेलों के प्रति रुचि अपनी मां से मिली प्रेरणा के कारण ही विकसित हुई। उनकी माता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की सीख दी। संजना के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी स्पर्धाओं में भाग लेना शुरू कर दिया था।

#SanjanaIsMakingTheDistrictProudInBoxing. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रही संजना #SanjanaIsMakingTheDistrictProudInBoxing. #VaranasiLiveNews