Drug Alert: हिमाचल में बनीं 71 समेत देश की 215 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आपने भी तो नहीं किया सेवन

हिमाचल प्रदेश में बनीं 71 दवाइयों समेत देशभर में 215 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जनवरी के ड्रग अलर्ट में यह खुलासा हुआ है। ड्रग विभाग की जांच में पांवटा साहिब, कालाअंब, सोलन, ऊना और परवाणू में बनी विभिन्न दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। इनमें खांसी-जुकाम, उच्च रक्तचाप, पेट संक्रमण और फंगल संक्रमण जैसी दवाएं शामिल हैं। अब दवाओं को तैयार करने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। देश में राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए 147 सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के 51 और केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) की ओर से लिए गए सैंपलों में से देश में 68 व हिमाचल के 20 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं।

#CityStates #Shimla #HimachalDrugAlert #MedicinesSampleFail #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Drug Alert: हिमाचल में बनीं 71 समेत देश की 215 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आपने भी तो नहीं किया सेवन #CityStates #Shimla #HimachalDrugAlert #MedicinesSampleFail #VaranasiLiveNews