Ambala News: कैंपस कार्यक्रम में संभव ने हासिल किया पहला स्थान

अंबाला। जीएमएन कॉलेज के बीसीए (एआई) अंतिम वर्ष के छात्र संभव शर्मा ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रोग्राम में हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है। फोकलाइट के सहयोग से संचालित इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के बाद संभव का चयन गुरुग्राम स्थित सैमसंग मुख्यालय में 31 मई से 3 जून तक होने वाले चार दिवसीय विशेष एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ है। वहां उन्हें एक अत्याधुनिक लैपटॉप और 1 लाख की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय की डीन डॉ. प्रबलीन कौर ने संभव की इस अथक मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताते हुए बधाई दी। संवाद

#SambhavSecuredFirstPositionInTheCampusProgram #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: कैंपस कार्यक्रम में संभव ने हासिल किया पहला स्थान #SambhavSecuredFirstPositionInTheCampusProgram #VaranasiLiveNews