Meerut News: साहित्यालोक संस्था ने किया सांस्कृतिक समिति का गठन
मेरठ। हिंदी साहित्य की संस्था साहित्यलोक की केंद्रीय शाखा की बैठक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग और संचालन व्यंग्य कवि विनय नॉक ने किया। बैठक में दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। नव संवत्सर पर गठित होने वाली नई कार्यकारिणी पर विचार-विमर्श किया गया और उसे अंतिम रूप दिया गया। नई टीम नव संवत्सर पर अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में ऋतु अग्रवाल, यश गोयल, सुरेश चंद और नितिन सिंगल की एक संयोजक समिति का गठन किया गया। डॉ. सुबोध गर्ग ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया और नई टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. एसके अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में संस्था के भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में एसपी गोयल, उमेश कुमार, राधे श्याम गुप्ता, सुशील गुप्ता, राकेश, विकास, बिजेंद्र, मुकेश, अश्वनी और विनय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#SahityalokSansthaFormedACulturalCommittee #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:21 IST
Meerut News: साहित्यालोक संस्था ने किया सांस्कृतिक समिति का गठन #SahityalokSansthaFormedACulturalCommittee #VaranasiLiveNews
