Saharanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

सहारनपुर जनपद केसरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। यमुनानगर से लौटते समय हुआ हादसा गांव साल्हापुर निवासी 36 वर्षीय प्रवीण कुमार सोमवार रात यमुनानगर से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव कुतुबपुर के पास पहुंचे, नकुड़ की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर के नीचे जा घुसी और प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें:Meerut:सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फूटा गुस्सा, महिलाओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

#CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसड़कहादसा #सरसावाहादसा #डंपरकीटक्कर #बाइकसवारकीमौत #प्रवीणकुमार #सड़कदुर्घटना #कुतुबपुर #साल्हापुर #डंपरचालकफरार #पुलिसजांच #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Saharanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसड़कहादसा #सरसावाहादसा #डंपरकीटक्कर #बाइकसवारकीमौत #प्रवीणकुमार #सड़कदुर्घटना #कुतुबपुर #साल्हापुर #डंपरचालकफरार #पुलिसजांच #VaranasiLiveNews