Ayodhya News: सहादतगंज व फतेहगंज चौकी इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को सहादतगंज चौकी इंचार्ज आशीष सिंह और फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, सहादतगंज चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले हाईवे पर खड़े एक ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी हो गया था। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन पुलिस की कार्रवाई से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। मामले की समीक्षा के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज आशीष सिंह को निलंबित करने का फैसला लिया।दूसरी ओर, फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि वह अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं कर रहे थे। मारपीट और चोरी के दो अलग-अलग मामलों में गुप्ता ने न तो कोई कार्रवाई की न ही थाने को इसके बारे में जानकारी दी। इन दोनों मामलों में पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद जांच और समीक्षा के बाद एसएसपी ने उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई कर दी।एसएसपी ने बताया कि दोनों अधिकारियों के आचरण और कार्यप्रणाली की विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

#SahadatganjAndFatehganjPoliceOutpostIn-chargesSuspended;DepartmentalInquiryOrdered #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: सहादतगंज व फतेहगंज चौकी इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच के आदेश #SahadatganjAndFatehganjPoliceOutpostIn-chargesSuspended;DepartmentalInquiryOrdered #VaranasiLiveNews