यूपी के मंदिर में हत्या: बाइक पर आए, दो मिनट बात की, फिर मार दी गोली; साधु देवानंद हत्याकांड की पूरी कहानी

मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना इलाके के गुंबज शिव मंदिर के कमरे में मंगलवार की रात साधु देवानंद भारती (81) की बाइक सवार दो हमलावारों ने तमंचे से सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावर बाइक से भाग गए। वारदात में परिचितों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं। भौराकलां गांव के कुरावा मार्ग पर आईटीआई के पास शिव मंदिर में पिछले ढाई दशक से मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवानंद भारती पूजा पाठ करते थे। रात आठ बजे बाइक से दो लोग आए। उन्होंने साधु को आवाज देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया।

#CityStates #Meerut #UttarPradesh #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 11:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी के मंदिर में हत्या: बाइक पर आए, दो मिनट बात की, फिर मार दी गोली; साधु देवानंद हत्याकांड की पूरी कहानी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarMurder #VaranasiLiveNews