साधना कर देती है जीवन का कायाकल्प : सुधांशु

कुल्लू। नगर स्थित साधना धाम में चंद्रयण तप साधना शिविर (एडवांस) के नए सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुधांशु महाराज और योग गुरु डॉ. अर्चिका दीदी के सान्निध्य में शुरू हुआ। सुधांशु महाराज ने कहा कि साधना व्यक्ति के जीवन का कायाकल्प कर देती है। साधक यदि श्रेष्ठ संगति और सदाचरण को अपनाए तो उसका जीवन नई दिशा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे विचारों वाले मित्र और संगति का चयन करना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का धोखा या भ्रम न हो।।इस दौरान सुधांशु महाराज ने सभी साधकों से विशेष मंत्रों का उच्चारण भी करवाया। वहीं साधकों ने बताया कि साधना के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 31 मई को होने वाले पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गुरु दर्शन कार्यक्रम में हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। संवाद

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



साधना कर देती है जीवन का कायाकल्प : सुधांशु #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews