Jammu: बिश्नाह के सीमावर्ती गांव में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, नियंत्रित विस्फोट कर किया गया निष्क्रिय

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के एक सीमावर्ती गांव में बुधवार को जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से कुछ समय के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों के अनुसार कोठे सनियां गांव में एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर नींव भरने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में दबा हुआ एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण दिखाई दिया। जांच करने पर वह पुराना और जंग लगा मोर्टार शेल निकला। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) को मौके पर भेजा गया। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शेल को गांव से दूर एक खुले मैदान में ले जाकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।

#CityStates #Jammu #JammuNews #BishnahNews #MortarShellFound #RustedMortarShell #BombDisposalSquad #JammuBorder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu: बिश्नाह के सीमावर्ती गांव में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, नियंत्रित विस्फोट कर किया गया निष्क्रिय #CityStates #Jammu #JammuNews #BishnahNews #MortarShellFound #RustedMortarShell #BombDisposalSquad #JammuBorder #VaranasiLiveNews