Anti Aging Vaccine: जल्द आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन, जवां बने रहने का सपना होगा सच
हर इंसान चाहता है कि उसकी उम्र लंबी हो, शरीर चुस्त-फिटरहे और चेहरा हमेशा जवां दिखे। जल्दी बूढ़ा कौन ही होना चाहता हैलेकिन गड़बड़ लाइफस्टाइल, खराब खानपान के साथ तनाव और नींद की कमी उम्र से पहले ही शरीर पर असर दिखाने लगती हैं। 40 की उम्र से पहले ही झुर्रियां, चेहरे की रौनक कम होने और ऊर्जा में कमी अब आम बात होती जा रही है। वैज्ञानिक भाषा में इसे सेलुलर एजिंग कहा जाता है। यानी शरीर की कोशिकाएं धीरे-धीरे अपनी मरम्मत की क्षमता खोने लगती हैं, यही प्रक्रिया हमें बूढ़ा बनाती है। पिछले साल की एक रिपोर्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लंबी उम्र पाने की अपनी महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा की थी। सितंबर 2025 में व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नेइंसानी आयु 150 साल तक होने के उपायों की खोज पर बात की। इसके लिए पुतिन ने सुझाव दिया था कि नियमित रूप से ऑर्गन रिप्लेसमेंट के जरिए लोग लंबे समय तक जवान बने रह सकते हैं। पुतिन का ये सपना अब साकार होता दिख रहा है। रूसी वैज्ञानिकों ने हाल ही में दावा किया है कि वे बुढ़ापा रोकने वाली दुनिया की पहली एंटी-एजिंग दवा/वैक्सीनपर तेजी से काम कर रहे हैं।
#HealthFitness #National #AntiAgingVaccine #AntiAgingGeneTherapy #VladimirPutin150YearsAge #RageReceptorAging #RussiaAntiAgingVaccine #एंटीएजिंगवैक्सीन #बुढ़ापारोकनेवालीवैक्सीन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 17:10 IST
Anti Aging Vaccine: जल्द आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन, जवां बने रहने का सपना होगा सच #HealthFitness #National #AntiAgingVaccine #AntiAgingGeneTherapy #VladimirPutin150YearsAge #RageReceptorAging #RussiaAntiAgingVaccine #एंटीएजिंगवैक्सीन #बुढ़ापारोकनेवालीवैक्सीन #VaranasiLiveNews
