Agra News: पारंपरिक परिधान पहनकर दौड़े धावक
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नगर निगम की ओर से आगरा ताज हाफ मैराथन के प्रचार के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर तृतीय प्रोमो रन का आयोजन किया गया। संजय प्लेस स्थित नगर निगम पार्क से शुरू हुई तीन किमी. दौड़ में धावक पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर दौड़ते हुए सामाजिक एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने झंडा फहराने के बाद धावकों का उत्साहवर्धन किया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार व सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने फ्लैग दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। संचालन दीपक नेगी और आरती महरोत्रा ने किया।डॉ. विकास मित्तल और डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि 8 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से आगरा ताज हाफ मैराथन का आगाज होगा। इच्छुक धावक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस दौरान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संदीप ढल, गोपाल शर्मा, आवेग मित्तल, भरत सारस्वत, महेश सारस्वत, जय यादव, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वर्षा गुप्ता, सर्वेश, तुषार आदि मौजूद रहे।
#RunnersWearingTraditionalAttire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:15 IST
Agra News: पारंपरिक परिधान पहनकर दौड़े धावक #RunnersWearingTraditionalAttire #VaranasiLiveNews
