Uttarakhand: दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहनभागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। 22 फरवरी को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जिसमें देहरादून समेत पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये भी पढ़ेंRudraprayag:गुलदार की दहशत,पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया, आठ स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित 23 फरवरी को डॉ. भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। सर संघ चालक इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून प्रवास पर आए थे। लंबे समय के बाद उनके यहां प्रवास होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके प्रवास की तैयारियां तेज कर दी हैं।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Rss #UttarakhandNews #MohanBhagwat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 10:14 IST
Uttarakhand: दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Rss #UttarakhandNews #MohanBhagwat #VaranasiLiveNews
