Panipat News: एसबीआई मिनी बैंक और मनी ट्रांसफर केंद्र का लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना किला क्षेत्र स्थित कुटानी रोड के पहलवान चौक के पास सोमवार देर रात चोरों ने एसबीआई की मिनी शाखा एवं मनी ट्रांसफर केंद्र का लॉकर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और पेंचकस व ईंट की मदद से लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।हनुमान कॉलोनी स्थित एसके कारपेट फैक्टरी के पास रहने वाले अजय सैनी ने बताया कि उन्होंने कुटानी रोड स्थित पहलवान चौक पर अटल सेवा केंद्र खोल रखा है। इसी केंद्र में वह एसबीआई की मिनी शाखा के साथ-साथ मनी ट्रांसफर का कार्य भी करते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। दिनभर के लेन-देन की करीब 10 लाख रुपये की नकदी उन्होंने दुकान के लॉकर में रखी थी।मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर उसमें रखी करीब 10 लाख रुपये की नकदी गायब थी। दुकान के अंदर पेंचकस और ईंट भी पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां की खिड़की टूटी हुई थी। इससे आशंका है कि चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चार संदिग्धअजय सैनी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।वर्जनमामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। -दीवान सिंह, प्रभारी, थाना किला कुटानीरोडपरसीसीटीवीमेंकैदहुएसंदिग्धचोर।सोशलमीडिया
#Rs10LakhStolenAfterBreakingOpenTheLockerAtAnSBIMini-bankAndMoneyTransferCenter. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 02:55 IST
Panipat News: एसबीआई मिनी बैंक और मनी ट्रांसफर केंद्र का लॉकर तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी #Rs10LakhStolenAfterBreakingOpenTheLockerAtAnSBIMini-bankAndMoneyTransferCenter. #VaranasiLiveNews
