सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में 3500+ पदों पर भर्ती, आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, इतने बजे तक मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज, 6 नवंबर आखिरी दिन है। इस भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से जारी है। योग्य उम्मीदवारों को आज ही आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें उम्मीदवार आवेदन और शुल्क भुगतान से जुड़ी तारीखों का विशेष ध्यान रखें। आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 अक्तूबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 8 नवंबर 2026 आवेदन में सुधार की अवधि: 9 से 18 नवंबर 2026 ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। किन पदों पर कितनी भर्तियां होंगी आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में कुल 3,548 पद शामिल हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: पद का नाम पदों की संख्या गुड्स ट्रेन मैनेजर 2,750 सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 371 जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 300 चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 127 कुल पद 3,548 शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष या अंतिम परीक्षा में शामिल हुए हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे तभी पात्र होंगे, जब उनकी अंतिम परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर 2026 तक घोषित हो चुका हो। केवल परीक्षा में शामिल होना पर्याप्त नहीं है। आयु सीमा कितनी निर्धारित है उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति: 5 वर्ष अन्य पिछड़ा वर्ग: 3 वर्ष चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में चयन के लिए मुख्य रूप से ये चरण निर्धारित हैं: प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) दस्तावेज सत्यापन चिकित्सा परीक्षण इस भर्ती में सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग कौशल परीक्षा (CBTST) हटा दी गई है। इन पदों के लिए सीबीटी-2 के बाद सीधे दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया होगी। टाइपिंग टेस्ट को लेकर हुआ क्या बदलाव नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, उम्मीदवारों से कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और पर्याप्त टाइपिंग क्षमता रखने की अपेक्षा की जाएगी। इसका आकलन नौकरी ज्वाइन करने के बाद किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहता है, तो इसका असर स्थायी नियुक्ति की पुष्टि या पदोन्नति में देरी के रूप में पड़ सकता है। कितना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए: 500 रुपये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 250 रुपये सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क वापस किया जाएगा। सामान्य शुल्क श्रेणी में 400 रुपये और 250 रुपये शुल्क वाली श्रेणियों में पूरी राशि वापस की जाएगी। कहां और कैसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारियां सावधानी से भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आज 6 नवंबर 2026 आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख है। शुल्क भुगतान के लिए 8 नवंबर तक का समय दिया गया है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच अवश्य कर लें।
#GovernmentJobs #National #RrbNtpcGraduate2026 #Rrb #IndianRailways #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 10:25 IST
सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे में 3500+ पदों पर भर्ती, आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, इतने बजे तक मौका #GovernmentJobs #National #RrbNtpcGraduate2026 #Rrb #IndianRailways #VaranasiLiveNews
