Jind News: ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा
जींद। गांधीनगर कैपिटल ट्रेन में चोरी कर भाग रहे युवक को आरपीएफ ने ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया। उससे ट्रॉली बैग, सूट, मोबाइल फोन और 20800 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान रोहतक की वाल्मीकि कॉलोनी निवासी राम के तौर पर हुई है। दो जुलाई रात को करीब साढ़े तीन बजे गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस जींद स्टेशन पर आकर रूकी। वहां जीआरपी को एक युवक ट्रेन से उतरकर ट्रॉली बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की तो ट्रॉली बैग चोरी किया हुआ मिला। महिला यात्री का चुराया था ट्रॉली बैगआरोपी राम ने ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी किया था। यमुनानगर की जम्मू कॉलोनी निवासी महिला सरोज रावत ने एफआईआर में बताया कि वह अपनी शादीशुदा बेटी से मिलकर अहमदाबाद से अंबाला के लिए गांधीनगर कैपिलट-दौलतपुर चौक ट्रेन में सवार हुई थी। उन्होंने अपने दो बैग सीट के नीचे रखे थे। जब वह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसकी नींद खुल गई। उसे ट्रॉली बैग गायब मिला। इसमें 11 जोड़ी सूट, मोबाइल और 20800 रुपये थे। वहां उसने यात्रियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक ट्रॉली बैग और चोर को रेलवे स्टेशन जींद पर उतारा गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने नागपुर में ट्रेन में ही चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। - जितेंद्र, जांच अधिकारी, जीआरपी जींद
#RPFApprehendedTheAccusedWhoWasFleeingAfterStealingATrolleyBagFromTheTrain. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 18:53 IST
Jind News: ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा #RPFApprehendedTheAccusedWhoWasFleeingAfterStealingATrolleyBagFromTheTrain. #VaranasiLiveNews
