गाजियाबाद: डिवाइडर से टकराकर पलटी रुड़की डिपो की बस, मची चीख-पुकार; 15 यात्री घायल
गंगनहर के पास रविवार सुबह करीब 9:30 बजे पिलर नंबर 969 के निकट रुड़की डिपो की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बताया गया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में रहमान, रिहान, मुबारक, अकरम, जुबैर, इकबाल और मुस्लिम निवासी बुलंदशहर शामिल हैं। ये सभी निजामुद्दीन से रुड़की जमात में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, मंजीत निवासी मुजफ्फरनगर भी घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#CityStates #Ghaziabad #GhaziabadAccidentNewsToday #GhaziabadPolice #GhaziabadHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 11:04 IST
गाजियाबाद: डिवाइडर से टकराकर पलटी रुड़की डिपो की बस, मची चीख-पुकार; 15 यात्री घायल #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadAccidentNewsToday #GhaziabadPolice #GhaziabadHindiNews #VaranasiLiveNews
