Roorkee News: रुड़की डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त, अगला शीशा टूटा, बड़ा हादसा बचा
देहरादून रवाना होने से पहले सामने खड़ी बस से टकराई, संचालन हुआ प्रभावितशीशा बदलने तक टैक्सी स्टैंड के पास खड़ी रही बस, जांच में जुटा परिवहन विभागरुड़की। रुड़की डिपो की एक बस शुक्रवार सुबह देहरादून के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होने की तैयारी में थी। इसी दौरान बस को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने के समय अचानक वह सामने खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में कोई यात्री या कर्मचारी घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा बच गया। सुबह करीब आठ बजे रुड़की डिपो की बस परिसर से बाहर खड़ी थी। यात्रियों को देहरादून लेकर जाने की तैयारी थी। इस बीच बस एक दूसरे बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस का संचालन रोक दिया गया। क्षतिग्रस्त शीशे के कारण बस को टैक्सी स्टैंड के पास कई घंटे तक खड़ा रखा गया। शीशा बदलने की व्यवस्था होने तक बस को सेवा में शामिल नहीं किया गया जिससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रुड़की डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि बस को स्टार्ट करने के बाद ब्रेक लगाने के दौरान अचानक यह हादसा हुआ, जिससे आगे का शीशा टूट गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस का संचालन रोक दिया गया है। शीशा बदलने के बाद ही बस को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। सहारनपुर या मुजफ्फरनगर से बस का शीशा बदलवाया जाएगा।
#RoorkeeDepotBusCrashes;WindshieldShattered #MajorAccidentAverted #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 13:24 IST
Roorkee News: रुड़की डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त, अगला शीशा टूटा, बड़ा हादसा बचा #RoorkeeDepotBusCrashes;WindshieldShattered #MajorAccidentAverted #VaranasiLiveNews
