Pauri News: कक्ष सेवक नीले, पर्यावरण मित्र हरे एप्रन में आएंगे नजर

फोटोश्रीनगर अस्पताल में अलग-अलग रंगों के एप्रन से होगी कर्मचारियों की पहचानसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में अब कक्ष सेवक और पर्यावरण मित्र अलग-अलग रंगों के एप्रन में नजर आएंगे। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों की पहचान आसान बनाने और व्यवस्था में सुधार के लिए यह पहल की है। सोमवार से कक्ष सेवक नीले और पर्यावरण मित्र हरे रंग के एप्रन में ड्यूटी करते दिखाई देंगे। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत 17 कक्ष सेवकों और 11 पर्यावरण मित्रों को एप्रन वितरित किए गए हैं। अलग-अलग रंग के एप्रन से मरीजों और तीमारदारों को संबंधित कर्मचारियों की पहचान करने में आसानी होगी। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित रंग का एप्रन पहनने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ परिसर में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

#RoomAttendantsWillBeSeenInBlueAprons #While'FriendsOfTheEnvironment'WillWearGreenOnes. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: कक्ष सेवक नीले, पर्यावरण मित्र हरे एप्रन में आएंगे नजर #RoomAttendantsWillBeSeenInBlueAprons #While'FriendsOfTheEnvironment'WillWearGreenOnes. #VaranasiLiveNews