Rohtak News: रोहतक के छोरे कमलजीत सिंह की बॉलीवुड में एंट्री

रोहतक। गौड़ काॅलेज से एम कॉम कर चुके कमलजीत सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हुई है। रोहतक का छोरा जल्द बॉलीवुड की एक फिल्म में सहायक खलनायक की भूमिका में नजर आएगा। कमलजीत सिंह ने बताया कि पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मुम्बई का रुख किया था। वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट रहने वाले कमलजीत की पानी की अहमियत को दर्शाती एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका टीजर भी आ चुका है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघर में भी आएगी। उनकी इस उपलब्धी से परिवार में खुशी है। उनके पिता राजेश, चाचा प्रवीन व भाई प्रिंस आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

#Rohtak'sOwnKamaljitSinghMakesHisBollywoodDebut #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 23:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रोहतक के छोरे कमलजीत सिंह की बॉलीवुड में एंट्री #Rohtak'sOwnKamaljitSinghMakesHisBollywoodDebut #VaranasiLiveNews