Uttarkashi News: 12वीं में रोहित, सक्षम, अभिनव और प्रियंका ने किया जिला टॉप

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहरउत्तरकाशी। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा और केंद्रीय विद्यालय मनेरा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। ऋषिराम स्कूल के छात्र रोहित धनाई ने 95 प्रतिशत के साथ जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए। इसी विद्यालय के सक्षम गुसाईं ने 92.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही ऋषिराम शिक्षण संस्थान के अभिनव रमन सेमवाल और केंद्रीय विद्यालय मनेरा की छात्रा प्रियंका रावत ने 92.60 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं नतीजे घोषित होने पर ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा की छात्रा सृष्टि नौटियाल ने 91.60, इशिता बिष्ट ने 91, प्रेरणा 90.80, कीर्ति जुयाल 90.60, उदित नेगी 89.20, शिवानी 89 व रिया ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय मनेरा की छात्रा रिया ने 92.4 प्रतिशत, विकास सिंह व आइशा कैंतुरा ने 91 प्रतिशत, अनीसा बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू में 12वीं की छात्रा प्राची उनियाल ने 90.8, पियूष नौटियाल 90.6, अंकेश राणा 88.6, तनिशा असवाल 87.6, जिया 87.4, अंशुमन भट्ट 87.2, रितू व समीक्षा 86.6, अनुष्का देवरानी, 85.8 व निहारिका 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: टॉप रहे। वहीं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी के अंकुशमान ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं टॉपर उत्तरकाशी। ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा के टॉपर छात्र रोहित धनाई का सपना मेडिकल के क्षेत्र में देश की सेवा करना है। रोहित अपनी सफलता के श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। रोहित एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता की जोशियाड़ा में वैल्डिंग की दुकान है। वहीं ऋषिराम के सक्षम और अभिनव ने भी शानदार अंक प्राप्त किए हैं। अभिनव सेमवाल लॉ के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। जिला टॉप करने वाले इन सभी छात्रों का कहना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र नियमित पढ़ाई और रोज स्कूल में पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन है। संवाद

#Rohit #Saksham #Abhinav #AndPriyankaToppedTheDistrictInClass12. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: 12वीं में रोहित, सक्षम, अभिनव और प्रियंका ने किया जिला टॉप #Rohit #Saksham #Abhinav #AndPriyankaToppedTheDistrictInClass12. #VaranasiLiveNews