आईजीएमसी शिमला में अब रोबोटिक सर्जरी महंगी: एक्सरे के लिए भी देना होगा शुल्क, आरकेएस की बैठक फैसला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अब रोबोटिक सर्जरी करवाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा एक्सरे शुल्क भी मरीजों से लिया जाएगा, अभी तक एक्सरे मुफ्त में होते थे। अस्पताल प्रबंधन ने नई दरें निर्धारित करेगा। आईजीएमसी में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह फैसले लिए गए। शुल्क बढ़ने पर मरीजों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य वार्ड में 30 हजार और स्पेशल वार्ड मरीजों से रोबोटिक सर्जरी के 50 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया है लेकिन महंगे उपकरण में खर्च पूरा नहीं हो रहा है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #IgmcShimlaRoboticSurgery #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 05:59 IST
आईजीएमसी शिमला में अब रोबोटिक सर्जरी महंगी: एक्सरे के लिए भी देना होगा शुल्क, आरकेएस की बैठक फैसला #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #IgmcShimlaRoboticSurgery #VaranasiLiveNews
