Kaithal News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने लूट और हथियारबंद वारदातों में शामिल आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा को रविवार शाम किठाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दिनों लूट की वारदात करने के बाद भाग गया था। इसके बाद से उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है।डीएसपी सुशील कुमार के अनुसार रविवार शाम को करीब पांच बजे सीआईए कलायत टीम को सूचना मिली थी कि लूट घटना में शामिल आरोपी बुढ़नपुर सेक्टर-16 पंचकूला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा किठाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए कलायत के नेतृत्व में टीम ने जींद-कैथल रोड पर रजवाहे के निकट पटरी पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि निरंजन उर्फ माल्टा उसी गिरोह का सदस्य है, जिसके तीन अन्य आरोपियों को 13 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। विभिन्न पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर साहिल, अंकित और अशोक उर्फ गोलू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि यह आरोपी मौके से फरार हो गया था।डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने कलायत क्षेत्र में एक होटल में लूट का प्रयास किया था तथा बाद में कैथल शहर में पिस्तौल की नोक पर एक युवक से स्कूटी और नकदी छीनी थी। इसके अलावा आरोपियों पर अग्रोहा और चंडीगढ़ में भी लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। संवाद
#RobberyAccusedNabbedInEncounter #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 03:29 IST
Kaithal News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी काबू #RobberyAccusedNabbedInEncounter #VaranasiLiveNews
