Kaithal News: शहर में फिर दौड़ने लगीं रोडवेज बसें, छात्राओं को मिलेगी राहत

कैथल। पिछले कई दिनों से सरकारी बसों के बदले हुए रूट के कारण परेशान हो रही छात्राओं को आखिरकार राहत मिल गई है। छात्राओं की ओर से प्रशासन के समक्ष उठाई गई मांग के बाद अब रोडवेज ने दोबारा से शहर में बस सेवा शुरू कर दी है। इससे गांवों से पढ़ाई के लिए कैथल आने वाली छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी गौरतलब है कि पिछले करीब 10 दिनों से सरकारी बसें शहर के अंदरूनी मार्गों से न होकर बाहरी रूट से संचालित की जा रही थीं। इसके चलते कैलरम, बालू, चौशाला, गुलियाना सहित अन्य गांवों से आने वाली छात्राओं को कैथल बस स्टैंड से कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च कर ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही थी। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्राएं गत दिनों लघु सचिवालय पहुंची थीं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। छात्राओं ने मांग की थी कि बसों को पुराने रूट से संचालित किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अब प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रोडवेज ने शहर में बस सेवा शुरू कर दी है। वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पा रही हैं। इस फैसले पर छात्राओं ने कैथल जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। छात्राओं का कहना है कि प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने से बच गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन के निर्देशों का रोडवेज विभाग भविष्य में भी सख्ती से पालन करेगा ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद---------वर्जन- टीएम विपुल कुमार ने बताया कि शहर में बस सेवा शुरू कर दी गई है। छात्र व छात्राओं को आने- जाने में परेशानी नहीं होगी।

#RoadwaysBusesStartedRunningAgainInTheCity #GirlStudentsWillGetRelief. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: शहर में फिर दौड़ने लगीं रोडवेज बसें, छात्राओं को मिलेगी राहत #RoadwaysBusesStartedRunningAgainInTheCity #GirlStudentsWillGetRelief. #VaranasiLiveNews