Kangra News: तालाब बनीं सड़कें तो कहीं धंसी जमीन, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
कोटला (कांगड़ा)। मानसून की शुरुआत के साथ ही लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दावों की पोल खुल गई है। जिले में हाईवे से लेकर मुख्य संपर्क मार्ग तक पूरी तरह बदहाल हो चुके हैं। कहीं सड़कें तालाब बन चुकी हैं तो कहीं सड़कों के साथ जमीन धंस रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।उपमंडल कोटला के अधीन पुराने एनएच-154 की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राजेश, रितेश, मुकेश, अमित और राजकुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में गड्ढों में बजरी और मिट्टी डाली थी।लगातार बारिश के कारण यह अधिक समय तक नहीं टिक सकी। सड़क किनारे बनी नालियां भी लंबे समय से बंद हैं जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इसी मार्ग से कोटला नगर, विभिन्न सरकारी कार्यालयों, उपतहसील और मां बगलामुखी मंदिर तक पहुंचा जाता है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की स्थायी मरम्मत और बंद नालियों की तत्काल सफाई की मांग की है।एनएच-154 मार्ग के लिए बजट आया है। जल्द ही बारिश के मौसम के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। -मनोहर लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जवाली
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:10 IST
Kangra News: तालाब बनीं सड़कें तो कहीं धंसी जमीन, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
