Delhi NCR News: बारिश के कारण सेक्टर 62 में टावर के पास धंसी सड़क

फोटोसंवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद सड़कों के धंसने और जलभराव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक बिजली के टावर के ठीक बगल में सर्विस लेन को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले कट पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि यह सड़क जब धंसी, उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। सड़क के बीचों-बीच हुए इस धंसाव के बावजूद इसके किनारे से होकर सैकड़ों वाहन, कारें और दोपहिया सवार जोखिम भरे अंदाज में गुजर रहे हैं। रात के अंधेरे में या तेज रफ्तार के दौरान किसी भी वाहन का संतुलन बिगड़ने पर यहां बड़ा हादसा हो सकता है। भारी बारिश के बाद पानी की निकासी न होने की वजह से मिट्टी नीचे से कट गई और सड़क धंस गई।

#RoadNearTheTowerInSector62CavedInDueToRain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बारिश के कारण सेक्टर 62 में टावर के पास धंसी सड़क #RoadNearTheTowerInSector62CavedInDueToRain #VaranasiLiveNews