Panipat News: छह माह पहले बनी सड़क दो बार उखाड़ी, नाले बनाना भूले

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। कुटानी रोड पर छह महीने पहले बनी नई सड़क को दो बार उखाड़ा जा चुका है। इसका कारण नाले का निर्माण करना बताया जा रहा है। दो बार सड़क को उखाड़कर उसमें गहरे गड्ढे कर नाले के निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण लोगोंं का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। बारिश में जलभराव से मुक्ति मिलना ना मुमकिन नजर आ रहा है। राहगीर और वाहन चालक गहरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ लगते स्कूल में बच्चोंं को सड़क के इसी गहरे गड्ढे से होकर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगोंं और राहगीरोंं द्वारा कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी उमेश, शिवकुमार और राजेंद्र ने बताया कि करीब छह महीने पहले कुटानी रोड पर नई सड़क का निर्माण किया गया था। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा नाला बनाना भूलने की बात कहकर सड़क को उखाड़कर गहरे गड्ढों को भर दिया गया। इसके बाद भी अन्य जगहों पर नाले के निर्माण का नाम लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण लोगोंं का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। सड़क पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं हो पाया है।

#RoadBuiltSixMonthsAgoDugUpTwice;AuthoritiesForgotToConstructDrains. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: छह माह पहले बनी सड़क दो बार उखाड़ी, नाले बनाना भूले #RoadBuiltSixMonthsAgoDugUpTwice;AuthoritiesForgotToConstructDrains. #VaranasiLiveNews