UP Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; कई घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में पलट गई, जिससे पांच लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली इलाके के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई। संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) शामिल हैं। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। बस के पलटने से 17 से अधिक यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

#CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #RoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 07:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; कई घायल #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #RoadAccident #VaranasiLiveNews