Himachal: लॉकडाउन में आरकेएमवी शिमला के बिजली-टेलीफोन बिल पर 6.84 लाख खर्च, सरकार के ऑडिट में उठे सवाल
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लंबे समय तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहने के बावजूद आरकेएमवी शिमला में बिजली और टेलीफोन बिलों पर 6.84 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के ऑडिट में इस बाबत सवाल उठे हैं। कॉलेज प्रिंसिपल को व्यय का पूरा औचित्य स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला ऊना के अंब कॉलेज में हिमाचली बोनाफाइड छात्राओं से ट्यूशन फीस लेने का प्रावधान नहीं होने के बावजूद 34,200 रुपये की वसूली भी हुई है। राज्य ऑडिट विभाग ने इस व्यय पर आपत्ति जताते हुए संबंधित संस्थान से जवाब तलब किया है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी के चलते 16 मार्च 2020 से 12 फरवरी 2021 तक प्रदेश के शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।
#CityStates #Shimla #RkmvLockdownElectricityBill #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 18:38 IST
Himachal: लॉकडाउन में आरकेएमवी शिमला के बिजली-टेलीफोन बिल पर 6.84 लाख खर्च, सरकार के ऑडिट में उठे सवाल #CityStates #Shimla #RkmvLockdownElectricityBill #VaranasiLiveNews
