Ambala News: टांगरी में जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में जलभराव, लोगों ने लगाया जाम
अंबाला। अंबाला कैंट में टांगरी नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी आने से टांगरी की जद में बनी कॉलोनियों में पानी भर गया। गलियों व घरों में पानी घुसता देख लोग सामान लेकर छतों पर चढ़ गए तो कुछ लोग बांध पर ही सामान लेकर आ गए। गलियों में पानी घुसने से लोगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने टांगरी बांध की सड़क को जाम कर दिया। इसमें महिलाएं सड़क के बीचों बीच बैठ गईं तो युवाओं ने प्रशासन के इंतजामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 30 मिनट तक जाम लगा रहा इसके बाद एसडीएम और पुलिस अधिकारियों, स्थानीय पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा के बीचबचाव के बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। टांगरी की जद में बनी कॉलोनियों में रहने वाले आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन से कई बार मिन्नतें की कि उनकी तरफ भी टांगरी को गहरा किया जाए। ब्यूरो
#RisingWaterLevelsInTheTangriRiverLedToWaterloggingInResidentialColonies;ResidentsStagedARoadBlockade. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 03:41 IST
Ambala News: टांगरी में जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में जलभराव, लोगों ने लगाया जाम #RisingWaterLevelsInTheTangriRiverLedToWaterloggingInResidentialColonies;ResidentsStagedARoadBlockade. #VaranasiLiveNews
