Bihar News: ऋषिकुंड मेले में मातम, गर्म जल कुंड में डूबी 13 वर्षीय किशोरी, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
बिहार के मुंगेर जिले स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुंड मलमास मेला में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक स्नान के दौरान बांका जिले की 13 वर्षीय किशोरी गर्म जल कुंड में डूब गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। परिवार के साथ मेला घूमने आई थी किशोरी जानकारी के अनुसार बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार अपनी बेटी अदिति कुमारी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऋषिकुंड मलमास मेला घूमने और स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक अदिति गर्म जल कुंड में डूब गई। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान किशोरी को कुंड के अंदर अचेत अवस्था में पाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को तुरंत कुंड से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे मेला समिति कार्यालय लाया गया। मेला समिति अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही अदिति की मौत हो गई। ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात गर्म पानी के कारण बेहोश होने की आशंका मेला समिति अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्म पानी की वजह से किशोरी संभवतः बेहोश हो गई होगी, जिसके कारण वह पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पूरे मेले में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#CityStates #Crime #Bihar #Munger #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 19:21 IST
Bihar News: ऋषिकुंड मेले में मातम, गर्म जल कुंड में डूबी 13 वर्षीय किशोरी, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें #CityStates #Crime #Bihar #Munger #BiharNews #VaranasiLiveNews
