Rishikesh: मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
थाना लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। युवक के गंगा में बहने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीममौके पर पहुंची औरसघन रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद किया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोपहरकरीब ढाई बजे मस्तराम घाट पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा निवासी सूरज सिंह(25) पुत्र माधव सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे:वॉल्वो और एसी बसों का समय तय, किराये में बदलाव की तैयारी, यहां देखें पूरा शेड्यल इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशकत के बाद करीब 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया गया। युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था।
#CityStates #Dehradun #RishikeshNews #YouthDrownsInGanga #YouthsDrown #AlmoraYouthsDrown #Sdrf #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 16:57 IST
Rishikesh: मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव #CityStates #Dehradun #RishikeshNews #YouthDrownsInGanga #YouthsDrown #AlmoraYouthsDrown #Sdrf #VaranasiLiveNews
