Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी रिषभ ठाकुर, बोला- नेता बनने के लिए कुछ भी करूंगा
बरेली में स्पा सेंटर संचालिका से चालीस हजार रुपये रंगदारी मांगने और गुंडा नियंत्रण अधिनियम का आरोपी रिषभ ठाकुर जब बारादरी थाने की हवालात से निकला तो चाल बदली नजर आई। उसने पुलिस से कहा कि नेता बनने के लिए वह कुछ भी करेगा। उसने साथियों पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। एक मामले में जमानत मिलने के बावजूद दूसरे में उसे जेल जाना पड़ा। कैफे में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपी रिषभ ठाकुर को चार फरवरी को ही छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, पर वह हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन किया। दावा किया गया था कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होते हैं। हालांकि पुलिस ने छापा मारा तो स्पा सेंटर बंद मिला था। वायरल हुए थे ऑडियो इस स्पा सेंटर को खुलवाने के नाम पर संचालिका से फोन कॉल पर चालीस हजार रुपये की मांग की गई। इसके ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रिषभ ठाकुर व उसके साथी आशू यादव की आवाज इन ऑडियो में बताई जा रही थी। रिषभ ने कहा था कि मैंने बरेली में आतंक यूं ही नहीं मचा रखा है। स्पा सेंटर संचालिका ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
#CityStates #Crime #Bareilly #RishabhThakurLimpedOutOfJail #Saying #"iWillDoAnythingToBecomeALeader." #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 02:59 IST
Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी रिषभ ठाकुर, बोला- नेता बनने के लिए कुछ भी करूंगा #CityStates #Crime #Bareilly #RishabhThakurLimpedOutOfJail #Saying #"iWillDoAnythingToBecomeALeader." #VaranasiLiveNews
