Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और टाइटंस ने जीते मैच

विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग में हुए दो मैचफोटो समाचारसंवादमेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को जूनियर वर्ग में दो मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने जीत प्राप्त की। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें कबीर ने 41, देव ने 40, अक्ष ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में फवाज ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 169 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दक्ष ने 40, दिपांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव ने तीन, केशव ने दो, सुभान ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर लायंस की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

#RishabhCricketAcademyHunterAndTitansWonTheMatches #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और टाइटंस ने जीते मैच #RishabhCricketAcademyHunterAndTitansWonTheMatches #VaranasiLiveNews