Mandi News: जोगिंद्रनगर में उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़े
जोगिंद्रनगर में उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़ेमलेरिया-टायफाइड की जांच के लिए लिए जा रहे रक्त के नमूनेसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून के बीच बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। उल्टी, दस्त, वायरल बुखार और डायरिया के बढ़ते मामलों से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल के तीन प्रमुख अस्पतालों में कुल ओपीडी 800 के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और टायफाइड के संभावित मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच शुरू कर दी है।सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अकेले 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें लगभग 200 मरीज वायरल बुखार और जलजनित बीमारियों से पीड़ित मिले। इसके अलावा पेट दर्द, सांस संबंधी दिक्कत, चक्कर और शरीर में जकड़न की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। जिन मरीजों की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद सुधार नहीं हुआ, उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया।मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. तेजेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण जलस्रोत प्रभावित होने और बढ़ी हुई नमी से ये रोग तेजी से फैल रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि के अनुसार तापमान में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर अधिक पड़ रहा है।एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि डायरिया और टायफाइड के संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से उबला या स्वच्छ पानी पीने, बाहर का खुला भोजन खाने से बचने और बुखार या दस्त की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
#RiseInPatientsSufferingFromVomiting #Diarrhea #AndViralInfectionsInJogindernagar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 16:31 IST
Mandi News: जोगिंद्रनगर में उल्टी-दस्त और वायरल के मरीज बढ़े #RiseInPatientsSufferingFromVomiting #Diarrhea #AndViralInfectionsInJogindernagar. #VaranasiLiveNews
