UP: एलआईयू के रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की अगवा कर हत्या, मुंहबोले बेटे ने इसलिए मारा; 60KM दूर यहां छिपाई लाश

बरेली के सुभाषनगर इलाके से दो दिन पहले लापता हुईं एलआईयू के सेवानिवृत्त दरोगा गजराज सिंह की पत्नी शारदा यादव की उनके मुंहबोले बेटे नगर निगम के संविदा कर्मी वरुण पाराशरी ने हत्या कर दी। उसने शव पीलीभीत जिले की सीमा में छिपा दिया। पुलिस ने सर्विलांस, सीसी कैमरों से कड़ियां जोड़कर वरुण को गिरफ्तार किया तो थोड़ी ना-नुकूर के बाद उसने संपत्ति की खातिर हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पीलीभीत के जहानाबाद इलाके से शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय शारदा यादव शनिवार दोपहर 12 बजे घर से निकली थीं। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला तो गजराज सिंह ने सुभाषनगर थाने में रविवार दोपहर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शारदा का मोबाइल फोन बंद जा रहा था।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 07:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एलआईयू के रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की अगवा कर हत्या, मुंहबोले बेटे ने इसलिए मारा; 60KM दूर यहां छिपाई लाश #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyMurder #VaranasiLiveNews