Rishikesh News: मागथा-बूंगा मोटरमार्ग का पुश्ता ढहा, कई मकानों को खतरा
यमकेश्वर। भारी बारिश के बाद मागथा-बूंगा मोटर मार्ग पर सड़क किनारे बना पुश्ता ढह गया। पुश्ता गिरने से कई परिवारों के भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मकानों की सुरक्षा करने की मांग की है। मोटरमार्ग बंद होने से बूंगा, घायखाल, मुसराली सहित कई गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना मिलने पर शनिवार को राजस्व विभाग और लोनिवि दुगड्डा की टीम मौके पर पहुंची। अपर सहायक अभियंता लोनिवि दीपक कुमार और पटवारी आलोक रावत ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। लोनिवि ने क्षतिग्रस्त स्थान पर 18 मीटर लंबी और 11 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाने का एस्टीमेट तैयार किया है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
#RetainingWallOfMagtha-BungaMotorRoadCollapses;SeveralHousesAtRisk #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:53 IST
Rishikesh News: मागथा-बूंगा मोटरमार्ग का पुश्ता ढहा, कई मकानों को खतरा #RetainingWallOfMagtha-BungaMotorRoadCollapses;SeveralHousesAtRisk #VaranasiLiveNews
