पौधा लगकर उसकी देखभाल करने का लिया संकल्प : प्रो. हरे कृष्ण
सीसीएसयू में पौधरोपण अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाएसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन परिसर में रविवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. हरे कृष्ण ने किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक स्लोगन नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिस प्रकार हम अपनी मां का स्नेह और समर्पण के साथ ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल करनी चाहिए। अभियान के दौरान लगभग 1000 नीम, पीपल, जामुन, आम, अमरूद, बेल, आंवला, अर्जुन, शीशम, कदंब, अशोक, गुलमोहर तथा करंज आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. अतवीर सिंह, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. रमाकांत ओझा, प्रो. अनुज कुमार, डॉ. दुष्यंत चौहान, डॉ. पवित्र देव, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता, इंजीनियर विकास त्यागी, इंजीनियर मनोज कुमार, इंजीनियर मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
#ResolvedToPlantASaplingAndCareForIt:Prof.HareKrishna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:40 IST
पौधा लगकर उसकी देखभाल करने का लिया संकल्प : प्रो. हरे कृष्ण #ResolvedToPlantASaplingAndCareForIt:Prof.HareKrishna #VaranasiLiveNews
