Noida News: जहां काबिज, वहीं मिलेगा आबादी भूखंड

काश्तकारों के विवाद निपटाने के लिए सीईओ ने दिए निर्देशमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टरों में आवासीय और औद्योगिक भूखंडों के विवाद निपटाने के लिए यीडा जहां काबिज, वहीं जमीन दिए जाने पर काम करेगा। हालांकि, यह नियम केवल आबादी के नजदीक पेरीफेरी रोड के अंदर नियोजित किए गए भूखंडों के लिए ही लागू होगा। सात फीसदी भूखंड के लिए इंतजार कर रहे किसानों को इसी तरह भूखंड देने के लिए सीईओ राकेश कुमार सिंह ने आदेश किया है।बुधवार को सीईओ के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि लंबे समय से वह मांग कर रहे हैं कि जहां अभी उनके पुरखों की स्मृतियां हैं, वहां से उन्हें न हटाया जाए। अगर संभव हो तो सात प्रतिशत आबादी भूखंड में उनको वही जमीन दे दी जाए। एक काश्तकार ने बताया कि वह अपना पैतृक घर नहीं छोड़ना चाहते। सीईओ ने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे किसानों को चिह्रित किया जाए। उनकी मांग के मुताबिक काबिज वाली जमीन पर ही उनके लिए भूखंड नियोजित कर दिए जाएं। हालांकि, इसमें ध्यान रखा जाए कि सेक्टरों की प्लानिंग पर इसका असर नहीं पड़े।अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें काश्तकारों के काबिज बने होने की वजह से उनको दूसरी जगह आबादी भूखंड नहीं मिल सके हैं। वहीं सेक्टरों में उद्योगों या आवासीय जरूरत के भूखंडों की भी जमीन फंसी रहती है। काश्तकार अगर काबिज जगह पर ही अपना सात फीसदी भूखंड लेकर सहमति देता है, ऐसे में कई भूखंड के विवाद खत्म हो जाएंगे। बोर्ड से भी पूर्व में स्वीकृत प्रस्ताव में किसान से सहमति बनाकर आबादी के पास ही 10 प्रतिशत जमीन पर सात प्रतिशत भूखंड विकसित कर दिए जाने का नियम बना हुआ है।

#ResidentialPlotsWillBeAvailableWhereverTheyAreOccupied. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जहां काबिज, वहीं मिलेगा आबादी भूखंड #ResidentialPlotsWillBeAvailableWhereverTheyAreOccupied. #VaranasiLiveNews