Lalitpur News: बाल श्रम से कराया मुक्त, तीन दुकानदारों को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बाल एवं किशोर श्रमिकों को अवमुक्त कराने को नगर में अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार की टीम सहित एएचटीयू प्रभारी, मंसूर अंसारी, जिला प्रोबेशन से बाल संरक्षण अधिकारी जयराम द्वारा बाल श्रम अधिनियमों की जानकारी देते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान तीन दुकानों में नियोजित तीन बाल/ किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन करते हुए सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई। इसी प्रकार बाल श्रम उन्मूलन तक कार्रवाई निरंजन जारी रहेगी। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार ने दी।

#RescuedFromChildLabor;NoticesIssuedToThreeShopkeepers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalitpur News: बाल श्रम से कराया मुक्त, तीन दुकानदारों को नोटिस #RescuedFromChildLabor;NoticesIssuedToThreeShopkeepers #VaranasiLiveNews