रिपोर्ट में खुलासा: रोजगार में देश की राज्य राजधानियों में शिमला अव्वल, श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रोजगार और श्रम बल में भागीदारी के मामले में देश की अन्य राज्य राजधानियों में सबसे आगे है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सितंबर 2026 में जारी पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार शिमला में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु की आबादी की श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी दर्ज है। श्रमिक जनसंख्या अनुपात 65.1 फीसदी रहा है। श्रम बल सहभागिता दर के मामले में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम 64.4 फीसदी के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 61.5 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 22:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रिपोर्ट में खुलासा: रोजगार में देश की राज्य राजधानियों में शिमला अव्वल, श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaNews #VaranasiLiveNews