Police: कॉरपोरेट की तर्ज पर थानों का रिपोर्ट कार्ड, आठ बिंदुओं पर दिए जा रहे नंबर, खैर टॉपर

ऐसे अपराध जिन्हें थोड़े से प्रयास से पुलिस रोक सकती है, उनपर नियंत्रण और थानों में कार्यप्रणाली सुधार के लिए अलीगढ़ में कॉरपोरेट कंपनियों की तर्ज पर थानों का ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। आठ बिंदुओं पर प्रतिमाह समीक्षा के बाद नंबर दिए जा रहे हैं। जनवरी माह की मार्किंग में जिले के 31 थानों में खैर टॉप रहा है। इन नंबरों व कार्यप्रणाली पर सीओ-अपर पुलिस अधीक्षक स्तर से नंबर दिए गए, इसके बाद मासिक परिणाम जारी किया गया है। जनवरी के परिणाम के बाद जिले के टॉप-5 थानों खैर, पिसावा, गभाना, रोरावर और हरदुआगंज के थानेदारों की पीठ ठोकी गई है। सिविल लाइन, मडराक, गांधी पार्क, गोधा और थाना बन्ना देवी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। अफसरों ने उन्हें आगे और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली सुधार होगा। कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिन्हें पुलिस के थोड़े से प्रयास से रोक सकती है। इसमें जनसुनवाई को सबसे ऊपर रखा गया है। किस थाने के फरियादी शिकायत लेकर सबसे कम वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचे हैं। इसके बाद चोरी, छिनैती, लूट, वाहन चोरी, पशु चोरी, प्रतिबंधित पशुवध, महिला अपराध नियंत्रण पर नंबर दिए जा रहे हैं। अफसरों का मानना है कि ये अपराध पुलिस की बेहतर गश्त व्यवस्था, बेहतर मुखबिरी व अन्य प्रयासों से रुक सकते हैं। इसके बाद एचएस की निगरानी पर नंबर दिए जाते हैं। कमजोर प्रदर्शन वालों की निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था रखी गई है। इस ग्रेडिंग सिस्टम के जरिये थानों की कार्यप्रणाली सुधार व अपराध नियंत्रण का प्रयास रहता है। ऐसा नहीं कि कमजोर अंक वाले काम नहीं करते, लेकिन उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया है कि वे अगले माह में बेहतर प्रयास कर अच्छे अंक लेकर आएं। इस तरह की रिपोर्ट से जनता में विश्वास कायम होता है। -नीरज जादौन, एसएसपी

#CityStates #Aligarh #PoliceReportCard #Corporate #AligarhPolice #CrimeControl #PoliceSystem #KhairThana #PisawaThana #GabhanaThana #RorawarThanaAligarh #HarduaganjThanaAligarh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Police: कॉरपोरेट की तर्ज पर थानों का रिपोर्ट कार्ड, आठ बिंदुओं पर दिए जा रहे नंबर, खैर टॉपर #CityStates #Aligarh #PoliceReportCard #Corporate #AligarhPolice #CrimeControl #PoliceSystem #KhairThana #PisawaThana #GabhanaThana #RorawarThanaAligarh #HarduaganjThanaAligarh #VaranasiLiveNews