Pauri News: जर्जर भवनों के मरम्मतीकरण व लंबित मांगों का हो निस्तारण

श्रीनगर। विद्युत वितरण खंड कार्यालय श्रीनगर में ऊर्जा कामगार संगठन की श्रीनगर इकाई ने संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित का स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने स्थानांतरण नीति, पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षाओं का आयोजन, विभागीय जर्जर आवासों का मरम्मतीकरण सहित विभिन्न लंबित मांगों व समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।संगठन के मंडल अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि विभाग में स्थानांतरण नीति का प्रभावी क्रियान्वयन हो और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो। इस दौरान उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन के निदेशक पद पर पीसी ध्यानी की नियुक्ति पर संगठन ने खुशी जताई। मौके पर खंडी अध्यक्ष महावीर प्रसाद लखेड़ा, पूजा देवी, लक्ष्मी बिष्ट, मयंक नौटियाल, संदीप शाह, संदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।

#RepairOfDilapidatedBuildingsAndSettlementOfPendingDemands #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: जर्जर भवनों के मरम्मतीकरण व लंबित मांगों का हो निस्तारण #RepairOfDilapidatedBuildingsAndSettlementOfPendingDemands #VaranasiLiveNews