Jammu News: तम्देह पर्व के लिए सजे बाजार, आषाढ़ संक्रांति व सोमवती अमावस्या कल

संवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। डुग्गर प्रदेश के पारंपरिक तम्देह पर्व को लिए बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार को पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन आषाढ़ संक्रांति और सोमवती अमावस्या का भी विशेष संयोग बन रहा है, जिसे श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। पर्व के लिए मोती बाजार, गांधीनगर, पुरानी मंडी, जानीपुर रोड सहित अन्य बाजारों में मिट्टी के बर्तन, मटके, घड़े, सुराही, वाटर कूलर, पंखे, छाते और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी बढ़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तम्देह पर्व पर स्नान, दान-पुण्य और सात्विक जीवन का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों व सरोवरों में स्नान कर दान करने की परंपरा है। लोग जगह-जगह ठंडे-मीठे जल की छबीलें भी लगाते हैं। महंत रोहित शास्त्री के अनुसार 15 जून को आषाढ़ संक्रांति पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और आषाढ़ मास का शुभारंभ होगा। सोमवती अमावस्या का भी विशेष धार्मिक महत्व रहेगा, श्रद्धालु पूजा-अर्चना और व्रत रखेंगे। आषाढ़ संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 6:28 बजे से शाम तक रहेगा।

#ReligiousNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Religious news



Jammu News: तम्देह पर्व के लिए सजे बाजार, आषाढ़ संक्रांति व सोमवती अमावस्या कल #ReligiousNews #VaranasiLiveNews