Charkhi Dadri News: आंधी और हल्की बारिश से मिली राहत, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
चरखी दादरी। नौपता के बीच लगातार तीसरे दिन दादरी जिले में बारिश हुई। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बीच शनिवार को एक बार फिर तेज आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें शुरू हो गईं। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हालांकि करीब एक घंटे बाद मौसम साफ हो गया और आसमान में बादल छंटने लगे।तीन दिन से गर्मी से राहतशनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के असर के कारण गर्म हवाएं नहीं चलीं। दिन चढ़ने के साथ उमस महसूस होने लगी थी लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर धूल उड़ने लगी और कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। इसके बाद हुई हल्की बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।पेड़ व खंभे टूटेतेज आंधी का असर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं जबकि कुछ जगहों पर बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्था को बहाल करने का कार्य शुरू किया। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों को कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।किसानों को राहत मिलीमौसम में आए इस बदलाव से किसानों और आम लोगों को राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश और आंधी के कारण तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी कम है।सुहावने मौसम का उठाया लुफ्त जिलेवासियों ने भी मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। शाम के समय लोग घरों से बाहर निकले और खुले वातावरण का आनंद लिया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
#ReliefFromThunderstormAndLightRain #WindsBlewAtASpeedOf80Kmph #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:48 IST
Charkhi Dadri News: आंधी और हल्की बारिश से मिली राहत, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा #ReliefFromThunderstormAndLightRain #WindsBlewAtASpeedOf80Kmph #VaranasiLiveNews
