Yamuna Nagar News: आंधी व बादल छाने से मिली गरमी से राहत

जगाधरी। जिले में शनिवार को कुछ देरी की आंधी के बाद बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन धूप न होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में अधिकतम 40.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।जिले में शनिवार को भी दिन की शुरुआत प्रचंड गर्मी के साथ हुई और सुबह से ही गर्म हवा ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान पर काले बादल छाने लगे। कुछ ही देर में आंधी चलने लगी। करीब 20 मिनट आंधी चली, इससे गर्मी से काफी राहत रही। हालांकि इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन गर्मी से मिली राहत से इससे दिक्कत नहीं हुई। करीब एक घंटा गर्मी से राहत रही। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दोपहर में उमस के कारण लोगों को दिक्क्त हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अगले सप्ताह तीन चार दिन तापमान कम रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी। संवाद बादलछानेकेदौरानशहरकीमॉडलटाउनकीसड़कसेगुजरतेलोग।संवाद

#ReliefFromTheHeatDueToStormAndClouds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: आंधी व बादल छाने से मिली गरमी से राहत #ReliefFromTheHeatDueToStormAndClouds #VaranasiLiveNews